फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sat, 27 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents
अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



उन्नाव के बांगरमऊ के चिनगर पुरवा निवासी किशन (20) पुत्र राधेश्याम, मल्लावां कस्बा निवासी रघुवीर के पुत्र बबलू की शादी में शामिल होने बाइक से गंज मुरादाबाद आए थे। वह गुरुवार रात में वह बाइक से वापस मल्लावां आ रहे थे। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे किशन की मौत हो गई। बताया कि हादसे के दौरान किशन हेलमेट नहीं लगाए हुआ था। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद लोगों ने कहा कि यदि किशन हेलमेट लगाए होता तो उसके सिर में चोट नहीं आती और उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन



घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनोें ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।


इधर, सीतापुर के थाना मिश्रिख निवासी के बैरमपुर निवासी लवकुश राठौर (20) पुत्र सुखसागर अपने गांव के ही सत्येंद्र (18) पुत्र राम चंद्र और  दीपक (20) पुत्र साहब लाल के साथ बाइक से एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने आ रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक लवकुश हेलमेट नहीं लगाए था, यदि हेलमेट लगा होता तो सिर पर चोट न आती।

 
वहीं शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहनिया निवासी बृजेश (22) पुत्र ओम प्रकाश, बेहटा गोकुल निवासी रिंकू (30) पुत्र राजेंद्र और मल्लावां के भगवंत नगर निवासी रविंद्र (20) पुत्र जगन्नाथ सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।


कोतवाली क्षेत्र के बाबूपुरवा गांव के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के  चिरंजूपुरवा निवासी रामसागर का पुत्र सुसुम (18) व जगदीश का पुत्र रामधीर शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे घर से बाइक द्वारा बिलग्राम जा रहे थे। बाबूपुरवा गांव के निकट सामने से आ रही एक सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में सुसुम की मौके पर मौत हो गई। वही उसका साथी रामधीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तत्काल स्वास्थ्य कें द्र भेजा। इसी दौरान उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और शव देखते ही कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।



कोतवाल आरपी सोनकर ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया था लेकिन जानकारी कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed