फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in road accidents

सड़क हादसों में तीन की मौत

Fri, 07 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Fri, 07 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents

कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो

विज्ञापन
लोगों की मौत हो गई। इस दौरान खफा लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। इससे पुलिस व ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हटवाया जाम। घटना से क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी तैनात की गई।

उधर, पिहानी क्षेत्र में डेल पंडरवा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रकों में हुई भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। रात में हुए हादसे के बाद लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर एक घंटा तक जाम लगा रहा। मल्लावां क्षेत्र के ग्राम तेरिया भवानीपुर निवासी मुन्नू लाल (35) पुत्र शंकर लाल अपने साथी मनोज (30) पुत्र रणवीर के साथ मल्लावां बैंक से पैसे निकालने आए थे।

बैंक से पैसा निकलाने के बाद वह घर जा रहे थे। रास्ते में बिल्हौर कटरा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बाइक से उतर कर मुन्नू लाल सड़क पार कर मसाले की पुड़िया लेने जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने गाड़ी मालिक और चालक की गिरफ्तारी को लेकर जाम लगाना चाहा, तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी पर ले आई। जिस पर परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और गाड़ी मालिक व चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल के सामने बिल्हौर-कटरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने बताया कि गाड़ी उन्नाव जिले के एक विधायक की थी। इस कारण पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। आरोप लगाया कि गाड़ी चालक पर कार्रवाई को जब पुलिस से कहा तो कोतवाल ने अभद्रता की। जिस पर उन लोगों ने जाम लगा दिया।

पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए प्रयास किया, पर जाम न खुलने पर मौके पर पीएसी बुलाई गई और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस कारण करीब एक घंटा बिल्हौर कटरा हाईवे जाम रहा। उधर, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अजीत खेड़ा निवासी गया प्रसाद (55) पुत्र छेदा लाल मल्लावां अस्पताल में साइकिल से दवा लेने आए थे।

वह दवा लेकर वापस घर जा रहे थे। रास्ते में मल्लावां-संडीला मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से खफा लोगों ने संडीला-मल्लावां मार्ग जाम कर दिया, जिस पर कोतवाल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना के बाद कसबे में तनाव को देखते हुए पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

उधर, पिहानी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम डेल पंडरवा के पास तेज रफ्तार ट्रकों में हुई भिड़ंत में एक ट्रक के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बीती रात तकरीबन एक बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रहा ट्रक डेल पंडरवा गांव के पास एक वाहन को ओवरटेक कर रहा था, तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जाग गए। हादसे में एक ट्रक के चालक अमृक सिंह (32) पुत्र दर्शन सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरा चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया।

दोनों वाहन रोड पर आड़े- तिरछे हो गए, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सूचना पर जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जेसीबी से दोनों ट्रकों को हटवाकर तकरीबन एक घंटे बाद जाम खुलवाया। इस दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। दोनाें ट्रक कब्जे में लेकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed