फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three killed in accidents , injured nine people

हादसों में तीन की मौत, नौ लोग हुए घायल

Sat, 14 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents , injured nine people

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, वहीं नौ

विज्ञापन
लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में पिकप की टक्कर लगने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बुद्ध नगर निवासी रमेश चंद्र (50) पुत्र मकरंद शुक्रवार की देर शाम स्कूटी से जा रहे थे। नुमाइश चौराहा के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया।

जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन इलाज को लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में संडीला के पास उनकी मौत हो गई।  शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि उनके दो पुत्रियां और एक पुत्र है। आस पास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

इधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र में टोडरपुर के पास बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मो. शमीम (30) पुत्र मो. कुदुश निवासी भरत टोला वार्ड संख्या सात थाना मल्हनी जनपद सुपौर बिहार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिजनों ने बताया कि वह शाहाबाद में एक लखनऊ की कंपनी में काम करते थे। बाइक से वह किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। इधर, माधौगंज क्षेत्र के ग्राम शाहपुर वासुदेव निवासी सुरेश गुप्ता (35) पुत्र किशन गुप्ता सड़क हादसे में घायल हो गए।

उधर, हरिओम तिवारी (30) पुत्र रामचंद्र निवासी ब्रम्नी टोला थाना ठाकुर गंज जनपद लखनऊ, बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम शाहाबादपुर निवासी सरस्वती (42) पत्नी सुरेश, लोनार क्षेत्र के मत्तीपुर निवासी फूलचंद्र (28) पुत्र इतवारी लाल, माधौगंज क्षेत्र के ग्राम घेघइया निवासी वंशी (65) पुत्र रोहन।

सुरसा क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर निवासी मानसिंह उर्फ डब्बू (34) पुत्र सत्यपाल और एक 26 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अलग-अलग हुए सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, कटरा-बिल्हौर हाईवे पर रूपापुर सवायजपुर के बीच गौरखेड़ा के पास बाइक सवार ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बताया गया कि अपराह्न गौरखेड़ा निवासी यदुनाथ सिंह (45) घर से खेतों की ओर जा रहे थे, पीछे से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत होगी।

वहीं बाइक सवार रमन यादव निवासी ग्राम चौधरियापुर थाना हरपालपुर भी गिरकर घायल हो गए। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र में पिकप की टक्कर लगने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेतुई निवासी पप्पू (5) पुत्र रहीस शनिवार की शाम गांव के सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed