फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three KGBVs may soon get buildings for secondary classes.

Hardoi News: तीन केजीबीवी को जल्द मिल सकते हैं माध्यमिक कक्षा के लिए भवन

Wed, 14 Jan 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three KGBVs may soon get buildings for secondary classes.
हरदोई। बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के लिए तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में माध्यमिक कक्षा संचालित किए जाने के लिए भवनों की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से तीन केजीबीवी अहिरोरी, सांडी और बेहंदर में भवन बनवाए जाने के लिए भूमि की तलाश पूरी कर ली गई है। इन विद्यालयों में कक्षा नौ और इससे ऊपर की कक्षा के लिए भवन बनवाया जाना है। विभाग की ओर से भवन बनवाए जाने के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले की तीन केजीबीवी को माध्यमिक कक्षाओं के संचालन के लिए अलग भवन उपलब्ध कराने की दिशा में शिक्षा विभाग ने पहल तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से सांडी, अहिरोरी और बेहंदर में अतिरिक्त भवन बनवाए जाने के लिए भूमि तलाश ली गई है। भूमि मिलते ही इन स्कूलों के लिए अतिरिक्त भवन बनवाए जाने के प्रस्ताव भी तैयार कराकर संबंधित उच्चाधिकारियों को भेज दिए गए हैं। स्वीकृति मिलते ही भवन बनवाए जाने के लिए आगे की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 20 केजीबीवी में से इन तीन केजीबीवी में अभी उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। माध्यमिक कक्षा के संचालित किए जाने के लिए कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और छात्रावास आदि की सुविधाएं भी जुटाया जाना है। इसके लिए अलग से भवन बनवाया जाना है। अलग भवन बन जाने से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक संतोष रावत ने बताया कि माध्यमिक कक्षा के संचालन से छात्राओं की पढ़ाई बीच में छूटने की समस्या कम होगी और वह बिना विद्यालय बदले आगे की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

बताया कि ग्रामीण और वंचित वर्ग की बालिकाओं को कक्षा आठ के आगे की शिक्षा को सुचारु किए जाने के उद्देश्य से निशुल्क और आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए काम शुरू किया गया है। प्रस्ताव पर मुहर लगते ही आगे की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी ताकि माध्यमिक कक्षाओं के लिए भवन उपलब्ध हो सकें। काम की लागत शासन स्तर से ही तय होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed