{"_id":"5f63a7248ebc3e748217c2cb","slug":"three-injured-in-hardoi-hardoi-news-knp5832549125","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में मारपीट, दुकानदार समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के विवाद में मारपीट, दुकानदार समेत तीन घायल
विज्ञापन
हरदोई शहर कोतवाली के सामने गुरुवार दोपहर दुकानदार से लेन-देन को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में दुकानदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मोहल्ला आवास विकास निवासी ललित प्रताप की शहर कोतवाली के सामने कंफेंसनरी की दुकान है। बताया कि गुरुवार दोपहर वह दुकान पर बैठा था। तभी दो लोग आए और उधार में कोल्डड्रिंक मांगने लगे, उसने पिछला बकाया न देने पर उधार देने से मना कर दिया। इस पर युवक से उसकी कहासुनी हो गई।
विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में ललित के सिर में चोट आई। वहीं, दूसरे पक्ष से नीरज तिवारी (30) व अशोक मिश्रा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। नीरज का आरोप है कि ललित पर आरो वॉटर की उधारी बकाया है। उधारी मांगने पर मारपीट की है। वहीं, दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।