{"_id":"68a8b397455269f4f40b4cbc","slug":"three-houses-burglarized-in-one-night-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136200-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक ही रात में तीन मकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक ही रात में तीन मकानों में चोरी
Fri, 22 Aug 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। पुलिस की गश्त को चोरों ने बृहस्पतिवार रात चुनौती दे दी। पाली थाना क्षेत्र में एक शिक्षक के घर रात में घुसे चोर पचास हजार रुपये चुरा ले गए। शिक्षक की बेटी के जागने पर चोर भाग गया। अतरौली थानाक्षेत्र के सागरगढ़ी में चोरों ने दो मजदूरों के मकानों को निशाना बना लिया। यहां दीवारों में सेंध लगाकर चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए।
मूल रूप से पाली थाना क्षेत्र के रामापुर निवासी राम प्रकाश राजपूत नगर के मोहल्ला आजाद नगर में रहते हैं। वह निजी स्कूल में शिक्षक हैं। राम प्रकाश के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह गांव वाले मकान पर थे। पाली के मकान में मां सुदामा, बेटी दिव्यार्ती और बेटा सिद्धार्थ थे। सुदामा ने बताया कि रात में डेढ़ बजे दिव्यार्ती लघुशंका के लिए उठी, तभी किसी को जीने से भागते देख शोर मचाया। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अटैची के अंदर रखी पर्स से पचास हजार रुपये, चोरी हो चुके थे। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि जांच की जा रही है।
अतरौली थानाक्षेत्र के सागरगढ़ी गांव में चोरों ने दो स्थानों पर सेंध लगाकर चोरीकर ली। राम कुमार मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ सोया था। रात में किसी समय चोरों ने मकान के दोकमरों में सेंध लगा दी। तीन बक्सों के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये, सोने की दो जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र, नथुनी, अंगूठी, हार, बाला, पाजेब, कमरपेटी और कमर बिछुआ चोरी कर लिया। इसी गांव में रघुवीर के मकान की दीवार में सेंध लगाकर पांच हजार रुपये और सोने का मंगल सूत्र व बाली चोरी कर ली। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।