फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three friends fell into the pond after a drunken fight, one died

Hardoi News: नशे में झगड़कर तालाब में गिरे तीन दोस्त, एक की मौत

Mon, 04 Mar 2024 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 04 Mar 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three friends fell into the pond after a drunken fight, one died
मल्लावां (हरदोई)। मल्लावां कस्बे में नशे में झगड़ रहे तीन दोस्त पजइया तालाब में जा गिरे। इनमें से एक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो बाहर निकल आए। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव निकाला।
विज्ञापन

मल्लावां कस्बे के मोहल्ला श्यामपुर निवासी नौशाद (22), कफील (20) और लियाकत (22) सोमवार की दोपहर कस्बे की चुंगी नंबर दो पर गए थे। कफील और नौशाद के मुताबिक तीनों ने वहीं शराब पी और चौराहे की ओर जा रहे थे। कस्बा रोड पर बातचीत के दौरान ही तीनों आपस में झगड़ने लगे। हाथापाई करते हुए तीनों सड़क किनारे पजइया तालाब में गिर गए। नौशाद और कफील तालाब से बाहर निकल आए, लेकिन लियाकत बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन

घटना की सूचना दोनों युवकों ने लियाकत के परिजनों और स्थानीय लोगों को दी। इस पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि परवेज आलम ने पालिका की जेसीबी भी युवक की तलाश में तालाब में भिजवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई सुराग न मिलने पर कन्नौज के मेहंदीपुर से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने लियाकत का शव बरामद कर लिया। उसका निकाह एक साल पहले हुआ था और एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed