फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three died in road accident

Hardoi News: सड़क हादसे में तीन की मौत

Wed, 10 Apr 2024 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three died in road accident

विज्ञापन
बावन/बेहटा गोकुल (हरदोई)। लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने पहले मोपेड फिर एक बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मोपेड सवार चचेरे भाइयों और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कार सवार मां-बेटा मामूली रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से भाग निकला।


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के शाहपुर बिहिगवां निवासी सर्वेश (40) दिव्यांग थे। उनके चचेरे भाई अशाेक (22) की शादी 18 अप्रैल को होनी थी। शादी के लिए कपड़ों की खरीदारी करने दोनों मोपेड से बुधवार पूर्वान्ह लगभग साढ़े 11 बजे घर से निकले थे। इसी दौरान जगदीशपुर-शाहाबाद मार्ग पर जगदीशपुर की तरफ से आ रही कार ने गदाईपुर के पास मोपेड में टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार ने सामने से बाइक पर आ रहे गदाईपुर निवासी नरेश (30) को भी टक्कर मार दी। हादसे में सर्वेश और अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नरेश ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार सवार बरेली जनपद के सिद्धूनगर निवासी अमित और उसकी मां सोनी मामूली रूप से चोटिल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed