{"_id":"661829fbc518fbdda20a1911","slug":"three-bighas-of-crop-burnt-due-to-spark-from-high-tension-line-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113114-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा फसल जली
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरीपुरवा में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
देहात कोतवाली के कस्तूरीपुरवा निवासी राजाराम का गांव किनारे खेत है। गुरुवार दोपहर खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण चिंगारी निकली, जो गेूहं की बालियों पर गिर गई। इससे खेत मेंं आग लग गई। खेत में आग लगने पर आसपास के लोग दौड़े और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर आग बढ़ती गई। आग की सूचना पर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
समय रहते आग पर काबू पाने से आग को फैलने से रोक लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि आग से कस्तूरीपुरवा निवासी राजाराम की दो बीघा फसल और महोलिया शिवपार निवासी वेदराम की एक बीघा फसल जल गई। दमकलकर्मी विपिन कुमार, अंगदराव, नीतेश पाल, सेनू, अंकित ने आग पर काबू पाया।