फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three arrested with 1,575 kg of seashells.

Hardoi News: 1,575 किलो सीप के साथ तीन पकड़े गए

Tue, 13 Oct 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 1,575 kg of seashells.
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के गर्रा नदी से निकाली गई 1,575 किलो सीप पुलिस ने बरामद की। एक किशोर समेत तीन लोगों को पकड़ा गया। 35 बोरियों में भरी सीप तस्करी कर संभल ले जाने की तैयारी थी।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के बड़े इलाके से गर्रा नदी निकली है। इस नदी से बड़े पैमाने पर सीप निकालने का अवैध कारोबार भी होता है। थाने के उपनिरीक्षक पप्पू राम सोमवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पिपरिया पुल से नासा जाने वाले मार्ग पर पंचायत भवन के पास घेरा बंदी की गई। यहां पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी तो चालक ने भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में पाली थाना क्षेत्र के किलकिली निवासी आनंद प्रकाश, मुरादाबाद जनपद के कठघर के भैंसिया निवासी रिजवान शामिल हैं। इनके साथ एक किशोर को भी पकड़ा गया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सीप की तौल कराने के बाद इसे दूसरे वाहन से संभल भेजने की तैयारी थी। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed