फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   three arrested

ज्वैलरी शॉप में चोरी करने जा रहे तीन शातिर गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
three arrested
बेनीगंज। पुलिस ने रविवार रात बहिपरा गांव से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास से तीन शातिरों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपी गोडाराव स्थित ज्वैलरी शॉप पर चोरी करने की फिराक में थे।
विज्ञापन

कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि तीन शातिर अपराधी गोडाराव स्थित एक ज्वैलरी शॉप पर चोरी करने की फिराक में हैं। पुलिस ने बहिपरा गांव से कुछ दूर स्थित पेट्रोल पंप के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मुन्ना उर्फ टाइगर पुत्र सुल्तान, नरेश मौर्या पुत्र पंचम व श्रीचंद्र पासी पुत्र श्रीकृष्ण निवासी ग्राम ढकिया कला थाना पिसावां जनपद सीतापुर बताया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू, टार्च व प्लास्टिक की रस्सी बरामद हुई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी हैं। आरोपियों ने गोडाराव में चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की योजना बनाने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूर्व में शाहाबादपुर में ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी मुन्ना पुत्र सुल्तान पर पिसावां थाने में पांच, पिहानी व बेनीगंज थाने में दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। नरेश पुत्र पंचम मौर्या पर पिसावां थाने में चार व बेनीगंज कोतवाली में दो, श्रीचंद्र पुत्र श्रीकृष्ण पर बेनीगंज कोतवाली में दो मुकदमे पंजीकृत हैं। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed