फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three arrested for selling stolen tractor

चोरी के ट्रैक्टर बेचने जा रहे तीन गिरफ्तार

Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for selling stolen tractor
संडीला (हरदोई)। कोतवाली पुलिस ने उन्नाव मार्ग पर ट्रैक्टर बेचने जा रहे तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के इमालियबाग निवासी कैलाश का 23 जनवरी को घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी हो गया था। ट्रैक्टर चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। रविवार को पुलिस ने उन्नाव मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो ट्रैक्टर जाते दिखे।
पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों के कागज चेक किए। ट्रैक्टर सवार कागज नहीं दिखा सके, जिस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, जिस पर आरोपियों ने ट्रैक्टर चोरी कर बेेचने के लिए ले जाने की बात कबूल की।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने अपना नाम नेत्रपाल सिंह कठवा, रणधीर सिंह बहलोलपुर जनपद शाहजहांपुर, सचिन सैनी ग्राम सुखेरी बुधखेड़ा जिला सहारनपुर बताया है।
तीनों के पास से संडीला व शाहजहांपुर से ट्रैक्टर चुराने की बात बताई है। कोतवाल वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तीनों शातिर वाहन चोर हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वालों में कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी प्रेमसागर सिंह, एसओजी प्रभारी रमेश सिंह, चौकी इंचार्ज बालेंद्र मिश्रा, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, मनोज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed