{"_id":"620bdb5e6116930f987ba5d6","slug":"thousands-stolen-from-shop-adjacent-to-behtagokul-police-station-hardoi-news-knp680802158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहटागोकुल थाने से सटी दुकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहटागोकुल थाने से सटी दुकान से हजारों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल/सांड़ी। जिले की पुलिस की सक्रियता का इस बात से पता लगाया जा सकता है कि थाने की इमारत से सटी दुकान से चोरों ने नकदी व सामान पार कर दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
इधर, सांडी क्षेत्र में शातिरों ने किसान के घर का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। संबंधित थानों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेहटागोकुल गांव निवासी अनुज शर्मा की बेहटागोकुल थाने की इमारत से सटा उनका जनरल स्टोर है। सोमवार की देर शाम वह दुकान बंद एक शादी समारोह में गए थे।
देर रात बेखौफ चोरों ने उनकी दुकान के शटर के ताले तोड़कर 40 हजार रुपये कीमत की 18 मालाएं व गोलक से दो हजार रुपये व सौंदर्य प्रसाधन का सामान पार कर ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर के ताले टूटे मिले। वहीं थाने के पास से हुई चोरी की वारदात से दुकानदारों में आक्रोश है। दुकानदारों ने पुलिस पर रात्रि गश्त में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है। सांडी कस्बे के मोहल्ला मुंशीगंज निवासी मुश्ताक खां खेती करते हैं। मोहल्ले मेें उनके दो मकान हैं।
एक मकान में मुश्ताक व दूसरे मकान में उसकेे छह बेटों का परिवार रहता है। तीन बेटे कुवैत और तीन बेटे दिल्ली में मजदूरी करते हैं। उनकी भांजी की बारात में शामिल होने के लिए बेटे घर आए हैैं।
मुश्ताक के मुताबिक मंगलवार को उनके बेटे भांजी के निकाह में शामिल होने परिवार के साथ हरपालपुर के दहेलिया गांव गए थेे। मकान में ताला बंद था। देर रात चोरों ने मेन गेट और कमरों के ताले तोड़कर तीन अलमारियों व बक्सों से जेवरों व नकदी समेत चार लाख का माल उठा ले गए।
मंगलवार की सुबह वह मकान में किसी काम से गए, तो मेन गेट का ताला टूटा देखा। वह अंदर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। घटना की सूचना पाकर परिवार के सभी लोग मौके पर आ गए।
थानाध्यक्ष बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
मकान से 35 हजार रुपये का सामान चोरी
हरदोई। देेहात कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर में चोरों ने मकान से परचून का सामान पार कर दिया। दुकानदार ने पड़ोस के एक युवक पर चोरी करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
आदर्श नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह परचून की दुकान चलाते हैं। कॉलोनी में उसके दो मकान है। एक मकान में उसकी दुकान का सामान रखा रहता है। सोमवार की रात चोरों ने मकान में घुसकर परचून का सामान पार कर दिया।
मंगलवार की सुबह वह दुकान के लिए सामान लेने गए, तो सामान गायब मिला। राजकुमार ने मोहल्ले के एक युवक का चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी गंगेश शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।