फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thousands of devotees sacrifice put Ahutian

हजारों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में डालीं आहुतियां

Wed, 30 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 30 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees sacrifice put Ahutian
मंगलवार से अश्वमेध यज्ञ में आहुतियां डाले जाने का क्रम प्रारंभ हो गया। देव आवाहन और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने अश्वमेध की आहुतियां डालीं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में आए वीके खरे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ध्वजोहण किया।
विज्ञापन


अश्वमेध यज्ञ के पहले दिन सप्तऋषियों के साथ ही सभी देवों का आवाहन किया गया। गायत्री तपोवन हरिद्वार की टोली के नायक श्यामवीर सिंह, गंगा सिंह, जगन्नाथ उपाध्याय, जगदीश पाटीदार आदि ने पूजन सम्पन्न कराया। यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ कतार दर कतार लगी रही। वेदियों का पूजन विभूति नागपाल, कोमल नागपाल, दिनेश सहगल, शकुन सहगल, राजेश सिंह, अजय दीक्षित, मृदुल कपूर, रजनीकांत त्रिपाठी, रामलखन सविता व विपुल मिश्रा आदि ने किया।
विज्ञापन


इससे पहले अमेरिका से पधारे वरिष्ठ इंजीनियर यतींद्र दत्ता ने गायत्री मंत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके जाप को यदि एकाग्रता के साथ पूरा किया जाए तो इससे उत्सर्जित तरंगे विद्युत तरंगों की भांति ही कार्य करती हैं। गुरूदेव के अनुशासन जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि वह अपने जीवनकाल में प्रतिदिन छ: घंटे तक इस मंत्र का जाप करते थे। उनका शेष समय जागरण और कल्याण पर व्यतीत होता था। कहा कि अश्वमेध यज्ञ हर तरह से इच्छित फल देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके क्षेत्र में ही आ जाने मात्र से मनुष्य को विशेष फल की प्राप्ति होती है। यज्ञ के दौरान शिष्ट मित्र मंडल के देशराज, रामलखन, मनु शर्मा, अनु, सौरभ सिंह, अमित राठौर, विवेक टंडन, हिमांशू, शशिकांत, रवि, देव, अतुल राठौर तथा महिला मंडल की नीलम शर्मा, स्मिता कपूर, शल्वी गुप्ता, नमिता सिंह, मनु, जूही, पूजा, सरिता देवी व सुदा देवी आदि ने व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed