फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   thirty thousand and bike looted by miscreants pistol

बदमाशों ने तमंचे के बल पर तीस हजार व बाइक लूटी

Thu, 22 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Oct 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
पाली। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दिन-दहाड़े एक युवक से तमंचे के बल पर
विज्ञापन
नकदी और बाइक लूट ली। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में काबिंग की मगर पुलिस को बदमाशों को सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम विल्सर हेलन निवासी कौशलेंद्र सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह गुरुवार को बाइक से पाली से घर जा रहे थे। रास्ते में भरखनी के पास मढै़या तिराहे पर दो बाइक सवार अज्ञात बदमाश आए और उनको रोक कर तमंचा लगा दिया। उन लोगों ने उसके पास से तमंचे के बल पर तीस हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और बाइक लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कांबिंग की। मगर बदमाशों का सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि कौशलेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed