फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves made away with goods worth thousands by breaking in

Hardoi News: अमौना में सेेंध लगाकर हजारों के माल पर हाथ साफ कर गए चोर

Wed, 15 Mar 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Mar 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Thieves made away with goods worth thousands by breaking in
सेेंध लगाकर चोरों ने हजारों का माल किया पार
विज्ञापन

- घर के पीछे खेत में खुला पड़ा मिला बक्सा
- ताला तोड़ कर निकाल ले गए जेवर व नकदी
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। सिरसा गांव के मजरा अमौना में मंगलवार रात चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमौना मजरा सिरसा निवासी राजेश परिवार सहित बरामदे में सोए थे। मंगलवार रात चोरों ने कमरे में पीछे की दीवार में सेंध लगाई और अंदर घुस कर बक्सा उठा ले गए। सुबह सेंध लगी देख कर उन्होंने आसपास सामान की तलाश किया तो घर से दक्षिण स्थित एक खेत में बक्सा पड़ा मिला। इसका ताला टूटा पड़ा था, जबकि कपड़े बिखरे पड़े हुए थे। बक्से में रखे जेवर व पांच हजार नकद गायब थे।

राजेश ने बताया कि उसने डायल 112 पर मामले की सूचना दी है। कोतवाल वेणी माधव त्रिपाठी ने बताया कि जांच की जा रही है।
-------------------------------------
विज्ञापन

पूर्व में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
23 जनवरी को अमौना से तीन किलोमीटर दूर महोलिया में भी चोरों ने दो घरों में सेंध लगाकर हजारों का माल पार कर दिया था। इसके साथ ही तीन अन्य घरों में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया था। पीड़ितों की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी। पुलिस इस वारदात से अब तक पर्दा नहीं उठा सकी है। वहीं 26 फरवरी की रात मझिया गांव में तीन दुकानों में हुई चोरी की खुलासा नहीं हो सका है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed