{"_id":"6616cf4865210e87680a0d5b","slug":"there-will-be-no-disruption-in-high-speed-trains-hardoi-news-c-213-1-hra1002-113059-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तेज गति की ट्रेनों में नहीं पड़ेगा व्यवधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तेज गति की ट्रेनों में नहीं पड़ेगा व्यवधान
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-मुरादाबाद रेलखंड में हाईस्पीड ट्रेनों के संचालन में व्यवधान नहीं पड़ेगा। रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए उसके दोनों ओर 10 फीट ऊंची चहारदीवारी का निर्माण शुरू किया गया है। इससे ट्रैक पर जानवर आदि नहीं आ सकेंगे।
मुरादाबाद मंडल में अब तक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है। ट्रेनों की गति बढ़ने से यात्रियों के समय में बचत होगी। इसके साथ ही मुरादाबाद-लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का भी संचालन हो रहा है। रेलवे ट्रैक पर आवारा पशुओं व आसपास रह रहे लोगों के आने का भय लगातार बना रहता है।
कई बार ट्रेन के चपेट में आने से लोगों की मौत तक हो चुकी है, जबकि खेतों से चरते अन्ना मवेशी रेलवे ट्रैक तक पहुंच जाते हैं, जिसके चलते ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो जाती है। वहीं, रेलवे को भी इसके चलते नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेलवे प्रशासन ने हरदोई से मलिहाबाद और आझी शाहाबाद तक ट्रैक के दोनों और चहारदीवारी बनाने का कार्य शुरू किया है। रेलवे ट्रैक के दोनों और 10 फीट ऊंचे सीमेंटेड चहारदीवारी को बनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष लगभग 10 किलोमीटर तक चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।
हरदोई के खदरा क्रॉसिंग से लखनऊ की ओर जाने वाले रेल ट्रैक के दोनों और लगभग डेढ़ किलोमीटर तक चहारदीवारी का कार्य लगभग हो चुका है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को लेकर कार्य किया जा रहा है।