फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There were 156 th birthday of the district splash

जिले के 156 वें जन्मदिन पर खूब रही धूम

Wed, 28 Oct 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 28 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
There were 156 th birthday of the district splash
तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार...तालियों की गड़गड़ाहट के
विज्ञापन
साथ कुछ इसी तरह की पंक्तियां पूरे दिन जिले भर में गूंजती नजर आई। मौका था हरदोई के 156 वें स्थापना दिवस का। बच्चों से लेकर बड़ों तक ने कहीं केट काट तो कहीं फल बांटकर खुशी का इजहार किया। जिले की खुशहाली, समृद्धि व खूब फलने फूलने की कामना की। पूरा दिन इस

लाडले जिले हरदोई के ही नाम रहा। जिले के इतिहास में दूसरी बार स्थापना दिवस मनाया गया।  शहर के प्रेक्षागृह में साई म्यूजिकल ग्रुप व लक्ष्य इंटरटेनमेंट के तत्वावधान में द वाइस आफ हरदोई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी व गर्व दोनों है कि वह हरदोई से हैं क्योंकि हरदोई ही है जिसमें गंगा जमुनी तहजीब आज भी कायम है। इस मौके पर प्रतिभाओं ने अपने गायन के माध्यम से अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर देश दीपक गुप्ता, सुनील त्रिवेदी, स्मृति मिश्रा, आशु गुप्ता, प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद रहे।

बूढ़े बाबा से अमन चैन की कामना
बाबा मंदिर परिसर में अन्नदाता सहायता मंच के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने बुधवार को स्थापना दिवस पर जैसे ही केक काटा वैसे ही तालियों की गड़गड़ाहट के साथ परिसर गूंज उठा।पदाधिकारियों ने केक काटने के साथ ही हरदोई बाबा से जिले में अमन की कामना की। इस मौके पर तरंग जैन, दानिश किरमानी, उदित पाठक, जीतेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

व्यापार प्रकोष्ठ ने बांटे फल
पंचायती राज विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सफाई कर्मी संघ की जनपदीय कार्यकारिणी के बैनर तले बुधवार को हरदोई मुख्यालय के 156 वें स्थापना दिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। बाल विभाग, टीबी, हड्डी वार्ड में मरीजों को फल वितरित करते हुए जिला अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि देर से ही सही पर जनपदवासियों को

इसका पता तो चला कि हरदोई मुख्यालय का स्थापना दिवस आखिर है कब। इस मौके पर उमेश वर्मा, सरोज पाल, किशन कुमार, राजीव कुमार, विनीत कुमार, अनीश अहमद, इलियास खां, सर्वेश कुमार, अनुज कुमार व मंशाराम राठौर आदि मौजूद रहे।

बच्चे बोले हैप्पी बर्थ डे टू डियर हरदोई...
हरदोई के स्थापना दिवस पर कहीं बच्चों ने हवा में गुब्बारे लहराकर जिले को हैप्पी बर्थ डे की शुभकामनाएं दी तो कहीं विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। न्यू सन बीम स्कूल में बच्चों ने प्रार्थना के बाद नन्हे हाथों से तालियां बजाकर गुब्बारे उड़ाए। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या ममता मिश्रा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। तो दूसरी तरफ महार्षि विद्या मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यहां प्रधानाचार्य एपी सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

जिले की खुशहाली को उठे हजारों हाथ
अपने जहां यानी जनपद की खुशहाली, समृद्धि व विकास को लेकर जिले ने बुधवार को सामाजिक समरसता का ऐसा परिचय दिया कि क्या हिंदू, क्या मुस्लिम। सिख व इसाई सभी की जुबां पर सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम था जनपद की खुशहाली। रामजानकी मंदिर में शास्त्री मैथलीशरण ने पूजन कराया। वहीं गुरुद्वारे में अरदास की गई। जोगिंदर गांधी व अन्य

सिख समाज के श्रद्धालुओं ने अरदास की। चर्च में भी विशेष प्रार्थना की गई। वहीं पिहानी में अमन चैन की दुआ मांग कर जिले की सलामती को प्रार्थना की गई।  

छात्राओं ने मनाया स्थापना दिवस
संडीला नगर के स्कूलों के बच्चों ने हरदोई स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाया।  नेशनल कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के बच्चों ने केक काटा। इस अवसर पर सेंटर के प्रबंधक विनय गुप्ता समेत क ई लोग मौजूद रहे। उधर, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित गोष्ठी में वार्डन अनुजा दीक्षित ने जिले के इतिहास से छात्राओं को अवगत कराया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। सुमन कश्यप, प्रिंसी दीक्षित, सौरभ इमरान,राजेश धरमेश, मिथलेश आदि मौजूद रहे ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए
शाहाबाद के कस्तूरवा गांधी आवासीय विद्यालय में जनपद का 156 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चोें ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसडीएम अशोक शुक्ला ने केक काटा और कहा कि टीचर जनपद के गौरवशाली इतिहास को स्वंय पढ़े और बच्चों को जानकारी दें। इस मौके पर एवीआरसी विजय दीक्षित, प्रभारी वार्डन चित्रा सिंह चौहान, राखी तिवारी, संदीप दीक्षित, अनीता अवस्थी,ललित अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।

यादगार बनी शामे-गज़ल
जिले के स्थापना दिवस पर मोहल्ला नागर स्थित एक कार्यालय पर हुए आयोजन में शायर सलमान ज़फर, लईक पिहानवी, चंाद पिहानवी, एमएफ कैफी व साजिद पिहानवी आदि शायरोें ने गीत-गजल पढ़कर शाम को यादगार बनाया। इसी के साथ मोहम्मद अकील, अनीस, रामलखन, विपुल मिश्रा व अनु शर्मा ने अपनी आवाज़ का जादू चलाते हुए मोहम्मद रफी,

गुलाम अली और जगजीत सिंह आदि की गाई गज़लें गुनगुनाकर शाम को रंगीन बना दिया। आयोजन में अरविंद राठौर, अमित, सीतेश सिंह,बिलाल मंसूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed