{"_id":"577568744f1c1b576179bddf","slug":"there-was-a-young-man-killed-in-an-extramarital-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में हुई थी युवक की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 01 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद। पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में ग्राम उधरनपुर के दो युवक व लाश ठिकाने लगाने के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों में की गई थी। पकड़ी गई गाड़ी उधरनपुर के पूर्व प्रधान तिरपुरेश मिश्रा के भाई विमलेश उर्फ निक्कू की बताई जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनापुर निवासी 25 वर्षीय सूरज मिश्रा दुर्गा जागरण पार्टी में काम करता था। 21 जून को वह उधरनपुर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रात में फोन आने पर वह पड़ोस में चला गया, सुबह उसकी लाश सेहरामऊ में ढाबे के पास सड़क किनारे खाई में पड़ी मिली। युवक की शिनाख्त होने के बाद मोबाइल पर आई आखिरी काल के आधार पर पुलिस छानबीन में लगी थी।
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ की पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूर्व प्रधान के चहेते प्रवीन दीक्षित और इनके भाई नवीन दीक्षित को हिरासत में ले लिया। पूछताछ पर हत्या व लाश को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई बोलेरो में पकड़ ली। बोलेरो उधरनपुर के पूर्व प्रधान तिरपुरेश मिश्रा के भाई विमलेश उर्फ निक्कू की बताई जा रही है कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूरज प्रसाद मिश्रा की हत्या गांव में अवैध संबंधों को लेकर की गई है।
विज्ञापन