{"_id":"16b76b1fa368d3966f29a1679739b2d3","slug":"there-was-a-loud-noise-in-the-percentage-of-first-phase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब लगा शोर पर प्रतिशत में पहले चरण का ही जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब लगा शोर पर प्रतिशत में पहले चरण का ही जोर
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चौथे और अंतिम चरण के चुनाव में गुरुवार को 73.56 फीसदी वोट पड़े। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें लग गईं। निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
पहले चरण में मतदान का प्रतिशत सबसे अधिक 74.12 प्रतिशत रहा था। यह रिकार्ड अंत तक नहीं टूटा। दूसरे चरण में 69.62 एवं तीसरे चरण में 72.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अंतिम चरण में जिले के पांच ब्लाक बेंहदर, भरावन, कछौना, कोथावां व संडीला की ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ।
विज्ञापन
इनमें सबसे ज्यादा मतदान भरावन में लगभग 77 प्रतिशत दर्ज किया गया। सबसे कम कछौना में 67 प्रतिशत वोट पड़े। बेंहदर में 75, कोथावां 73 व संडीला क्षेत्र में 71.58 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान प्रेक्षक के अलावा जिलाधिकारी, एसपी उमेश कुमार सिंह समेत आला अधिकारी चुनाव क्षेत्रों में जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
संडीला प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लंबी लाइनें लग गईं थीं। सुबह लाइनें लंबी होने से लोगों को वोट डालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। दोहपर बाद लाइनें समाप्त होेने के कारण मतदाताओं को आसानी रही। इस बीच कहीं-कहीं पर छिटपुट घटनाएं भी हुईं, जिन पर पुलिस अधिकारियों ने तुरंत काबू पा लिया।
--
ब्लाकवार मतदान प्रतिशत
भरावन 77.00
बेंहदर 75.20
क ोथावां 73.50
संडीला 71.58
कछौना 67.00
आखिरी चरण में ऐसे हुआ मतदान
सुबह नौ बजे- 13.2 फीसदी
पूर्वाह्न 11 बजे- 29.00 फीसदी
दोपहर एक बजे- 47.2 फीसदी
अपराह्न तीन बजे- 62.90 फीसदी
शाम 5 बजे तक - 73.56 फीसदी