फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There may be more fraudsters

और भी हो सकते फजीवाड़ा करने वाले

Sat, 19 Feb 2022 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
There may be more fraudsters
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में सच और सही की सीख देने वाले शिक्षकों के बीच फरेब और लालच का पाठ पढ़कर आए लोग भी दाखिल हो चुके हैं। 12 साल तक ऐसे गुरुओं से गुमराह होने के बाद अब विभाग उलझन में है।
विज्ञापन

शिक्षकों की बड़ी संख्या की आड़ में छिपे ऐसे शातिरों की तलाश करने का कोई आसान रास्ता विभागीय अधिकारियों के पास नहीं है, जबकि विभागीय लोगों का मानना है कि जांच और शिकायत के आधार पर ऐसे चंद लोग ही सामने आए हैं।
विज्ञापन

कई और भी फर्जी अभिलेखों पर नियुक्ति पाकर विभाग को चूना लगा रहे हैं। करीब 20 दिन पूर्व जिले के अलग-अलग स्कूलों में चार शिक्षक व दो अनुदेशकों के फर्जी अभिलेखों पर नियुक्ति के मामले बेपर्दा होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि यह लंबे समय से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे थे और विभाग इन्हें वेतन व भत्तों का भुगतान कर रहा था। इनमें तीन लोग वर्ष 2010 से और एक वर्ष 2015 से बेसिक शिक्षा विभाग से वेतन पा रहा था।
इनके अलावा दो शातिर अनुदेशक पद पर नियुक्ति पाकर मानदेय पा रहे थे। इनमें से एक ने वर्ष 2013 में और एक ने वर्ष 2015 में नियुक्ति पाई। इनके झूठ से पर्दा हटाने में विभाग को एक अरसा बीत गया।
पांच मामले एसटीएफ की जांच में, जबकि एक अन्य शिकायत पर सामने आया। विभाग ने सभी पर एफआईआर भी दर्ज करा दी, लेकिन इन प्रकरणों के सामने आने के बाद कई और शिक्षकों के फर्जी होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
विभागीय अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि फर्जी या कूटरचित अभिलेखों पर नियुक्ति पाने के और प्रकरण भी हो सकते हैं, लेकिन शिक्षकों की इतनी बड़ी संख्या में उनकी तलाश कर पाना संभव नहीं होगा।
चुनाव बाद आगे बढ़ेगी रिकवरी की फाइल
चार शिक्षक व दो अनुदेशक पदों पर फर्जी अभिलेखों के आधार पर नौकरी पाए लोगों से विभाग रिकवरी के निर्देश दे चुका है, लेकिन उनसे विभाग का कितना पैसा वसूलना है, इसका आकलन चुनाव के बाद ही संभव हो सकेगा।
चुनावी व्यस्तता में विभागीय अधिकारी व संबंधित बीईओ भी उलझे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद रिकवरी की राशि का आकलन शुरू हो जाएगा।
गैर जनपदों से कराया था तबादला
फर्जी अभिलेखों पर नियुक्ति के मामले से जुड़े शिक्षक व अनुदेशक गैर जनपदों से तबादले के बाद यहां आए थे। इनमें सीतापुर और लखीमपुर खीरी समेत पड़ोसी जनपदों से यहां तबादले हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने विभाग को चकमा देने के लिए खुद नियुक्ति वाले जनपदों से ट्रांसफर कराकर यहां तैनाती ली है, ताकि उनकी हकीकत बेपर्दा न हो सके।

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों की संख्या काफी है। सभी के अभिलेखों का नए सिरे से सत्यापन कराना बड़ी प्रक्रिया है। यदि कहीं से ऐसी कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- वीपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed