{"_id":"68c6f943357b69ed050165c0","slug":"there-is-no-road-no-drain-and-no-adequate-water-supply-in-saraithok-west-hardoi-news-c-213-1-hra1001-137366-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सरायथोक पश्चिमी में सड़क, न नाली और न ही पर्याप्त मिलती जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सरायथोक पश्चिमी में सड़क, न नाली और न ही पर्याप्त मिलती जलापूर्ति
विज्ञापन
फोटो-01- मोहल्ला सरायंथोक पश्चिमी में क्षतिग्रस्त गली और नाली। संवाद
हरदोई। शहर के माेहल्ला सरायथोक पश्चिमी में सुविधाओं का अभाव है। वहां पर न तो सड़क है और न ही नालियां। पाइपलाइन जलापूर्ति भी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रही है जिससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गलियां कच्ची और नालियां न होने से जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
शहर के वार्ड संख्या-12 मोहल्ला सरायंथोक पश्चिमी शहर के बीच स्थित है। वार्ड में करीब 6,000 मतदाता हैं। मोहल्ले की करीब 14,000 आबादी है। मोहल्ले में बिलग्राम रोड से अंदर पहुंचने पर वहां पर गलियों और नालियों की स्थिति दयनीय है। पाइपलाइन तो पड़ी है लेकिन वहां प्रतिदिन सुबह और शाम को बमुश्किल 25 मिनट ही पानी आता है जिससे लोगों को शुद्ध पानी के लिए अपने-अपने घरों पर संसाधन जुटाने पड़े हैं।
वहीं मोहल्ले में लगे बिजली के खंभे बड़ी संख्या में जर्जर हैं। सात से आठ खंभे तो बिजली केबल के सहारे ही टिके हुए हैं। कई खंभे झुककर मकानों की दीवारों के सहारे टिके हुए हैं। ऐसे ही गलियां कच्ची होने से बरसात में ही नहीं, पानी भरने पर कीचड़ और दलदल में बदल जाती हैं।
विज्ञापन
--
मोहल्ला सरायंथोक पश्चिमी निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले में पानी निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। वहीं गली भी कच्ची है जिससे घरों से निकलने वाला और बारिश का पानी गलियों में भरता है। जलभराव होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों के साथ ही बच्चों को स्कूल जाने की समस्या हो रही है।
--
मोहल्ला सरायंथोक निवासी दिलीप कुमार वर्मा ने बताया कि मोहल्ले के अंदर की गलियों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पाइपलाइन जलापूर्ति भी पर्याप्त समय में नहीं मिलती है। पाइपलाइन जलापूर्ति आती तो है लेकिन 20-25 मिनट बाद ही ठप हो जाती है।
--
मोहल्ले में नालियों और पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से पानी की निकास सुचारु नहीं हो पाती है जिससे मोहल्ले की गलियों में जलभराव होता है। जलभराव तो कई बार लोगों के घरों तक हो जाता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। नालियों और क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराई जाए, साथ ही पानी निकासी का इंतजाम कराया जाए।
--
मोहल्ला निवासी योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि मोहल्ले में सड़क और नालियों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही बिजली के खंभे भी नीचे से जर्जर हो गए हैं। जर्जर हो गए खंभे बिजली के तारों के सहारे झूल रहे हैं। कई स्थानों पर तो खंभों के नीचे से जर्जर होने पर सभासद की तरफ से लोगों के मकानों में तार बंधवाकर रोक लगाई गई है।
--
वार्ड संख्या-12 मोहल्ला सरायंथोक पश्चिमी की सभासद शांति देवी ने बताया कि वार्ड में मोहल्ला सरायंथोक, चौहान थोक, बाबा मंदिर के साथ अन्य कई छाटे-छोटे मोहल्ले आते हैं। वार्ड में करीब 6,000 से अधिक मतदाता और करीब 14,000 आबादी होगी। वार्ड में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया गया है। क्षतिग्रस्त मार्गों और नालियों की मरम्मत के साथ ही जलापूर्ति नियमित और पर्याप्त कराए जाने के लिए नगर पालिका के जिम्मेदारों को प्रस्ताव दिया गया है। अभी तक काम नहीं हो पाया है। मोहल्ले में सभी काम कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लोगों को सुविधा और सहूलियत उपलब्ध हो सके।