{"_id":"6213d5d6162c8c4ed351b31d","slug":"then-people-groaning-from-the-jam-hardoi-news-knp6818654136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर जाम से कराहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर जाम से कराहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में जाम की समस्या हर रोज के लिए आम होती जा रही है। सुबह हो या फिर शाम का समय जाम कहीं न कहीं लग ही जाता है। ट्रैफिक नियमों को दर किनार कर मनमाने ढंग से चलने वाला यातायात जाम की समस्या को बढ़ा रहा है। सोमवार को फिर लगे जाम से लोग परेशान हो गए।
आलम यह है कि लोगों को गंतव्य के लिए इतनी जल्दी रहती है कि कोई दो मिनट इंतजार नहीं करना चाहता। जिसको जहां जैसे निकलने का रास्ता दिखाई पड़ता, उसी तरफ वाहन मोड़ देता है।
ऐसे में जाम लग ही जाता है। नियमों को तोड़ कर अराजक होकर चलने वाले यातायात ने पूरे शहर को जाम की झाम में फंसा रखा है। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए चौराहों पर लगाए गए कर्मियों के इन हालातों में पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन
ज्यादातर वाहन चालक न तो ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के ठहरने एवं चलने के इशारों का इंतजार करते हैं और न ही खुद की जिम्मेदारी का अहसास रखते हैं, जिससे यातायात बेलगाम हो जाता है।
सोमवार को बावन चुंगी, नुमाइश चौराहे पर कुछ बेलगाम होकर चले यातायात ने चौराहों को जाम के झाम में फंसा दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुला तो लोगों ने राहत की सांस ली।
जाम में फंसकर घंटों परेशान रहे लोग
बिलग्राम। चुनावी सरगर्मी और सहालगों के बीच सड़कों पर यातायात एकाएक बढ़ गया है। सोमवार को मल्लावां में सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा के चलते बिलग्राम में सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया। जिसका सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा।
इससे जाम में फंसकर लोग परेशान होते रहे।