{"_id":"613b5b988ebc3e35f95d2802","slug":"theft-incident-hardoi-news-knp651268756","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा की दुकान में चोरी का प्रयास, ललकारने पर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा की दुकान में चोरी का प्रयास, ललकारने पर भागे बदमाश
विज्ञापन
ोटो-15- शटर में फंसी पड़ी बल्लियां। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। देर रात चोरों ने राघौपुर चौराहे के पास हजरतपुर मोड़ पर स्थित सराफा की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास किया। छत पर रह रहे मकान मालिक ने आवाज सुन शोर मचा दिया। पास ही ड्यूटी कर रहे होमगार्ड व अन्य लोगों के आने पर बदमाश भाग गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतपुर निवासी रावेंद्र ने बताया कि राघौपुर चौराहे के हजरतपुर रोड पर स्थित सर्वेश के घर के नीचे उनकी सराफा की दुकान है। गुरुवार शाम दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। देर रात दुकान के शटर से खटपट की आवाज होने पर मकान मालिक सर्वेश की आंख खुल गई। नीचे झांककर देखा तो दो लोग बल्ली लगाकर शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे। इस पर सर्वेश ने शोर मचा दिया।
शोर सुनते ही चौराहे पर मौजूद होमगार्ड व आसपास के लोग मौके पर आ गए। ललकारने पर बदमाश गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। जानकारी पर रावेंद्र भी मौके पर पहुंचे। पहुंचने पर देखा कि चोर शटर तोडने में सफल नहीं हो सके थे। तहरीर मिलने पर कोतवाल सुनील सिंह ने भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने कहा कि तहरीर मिली है, पूरे मामले की जांच व आरोपियों की तलाश की जा रही है।