फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   theft in shop and house

दुकान और घर में चोरी

Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft in shop and house
कछौना। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दो गांवों में कोहरे का फायदा उठाकर परचून की दुकान और घर से सामान और लाखों की नगदी, जेवर पार कर दिए। मंगलवार सुबह पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुतैहा निवासी सत्तार पुत्र अब्दुल अच्छे मियां सोमवार रात पिता के साथ घर में था। देर रात चोरों ने मकान मेें धावा बोल दिया। कमरों के ताले तोड़कर बक्सों में रखी तीन किलो चांदी के जेवर और अन्य आभूषण पार कर दिए। पीड़ित के मुताबिक भैंस खरीदने के लिए रखे डेढ़ लाख रुपये भी चोरी हो गए हैं। वहीं दूसरी घटना दलेलनगर गांव में हुई।
विज्ञापन

जहां पर समौथा गांव निवासी किराना व्यापारी संजय गुप्ता की परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। पीड़ित ने बताया कि चोर शटर का ताला तोड़कर गोलक में रखे 28 हजार रुपये, दुकान में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी सोने के कंगन व परचून का सामान चुरा ले गए। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर उसे शटर के ताले टूटे मिले। ग्रामीणों ने पुलिस पर रात्रि गश्त न करने का आरोप लगाया है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाएं संज्ञान में हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed