{"_id":"5f32dcc48ebc3e3cdf0449a7","slug":"theft-in-jwellery-shop-hardoi-news-knp5763767183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब काटकर सर्राफा दुकान से जेवर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकब काटकर सर्राफा दुकान से जेवर व नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। चोरों ने सोमवार रात कस्बा चौराहा स्थित ज्वैलरी शॉप में सेंध लगाकर जेवर और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने सराफ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के मजरा पंडितपुरवा निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र सरयू प्रसाद की टड़ियावां कस्बे में सरयू प्रसाद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। राजकुमार सोमवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।
देर रात चोरों ने साइड की दीवार से दुकान में सेंध लगा दी। अंदर घुसे चोरों दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा, सात हजार रुपये व लगभग 45 हजार के जेवर चुरा लिए। मंगलवार को राजकुमार ने दुकान में सेंध लगी देख पुलिस को जानकारी दी। एसओ अरुणेश गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।