{"_id":"62a385fc023b3a3bf96ccffc","slug":"theft-in-farmer-house-hardoi-news-knp7016861105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से नगदी-जेवर समेत लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के रैसों गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किसान के घर से नकदी और जेवर चुरा लिए। दो और घरों में चोरी का प्रयास किया।
मुकुंद कुमार गुप्ता का हरदोई-लखनऊ मार्ग पर घर है। गुरुवार रात चोर छत के रास्ते उनके घर में घुसे और अलमारी में रखे तीन हजार रुपये, 50 ग्राम सोने व पौन किलो चांदी के जेवर चुरा लिए।
आहट मिलने पर मुकुंद की चाची जागीं तो कुछ लोगों को देखकर शोर मचाया लेकिन तब तक चोर भाग गए। चोरों ने पड़ोसी दिलीप कुमार व लखन मौर्या के घरों में चोरी का प्रयास किया। बल्ब फोड़ दिए। पास में डीजे बजने पर परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। सूचना पर सीओ विकास जायसवाल ने कोतवाल संदीप सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।