{"_id":"6266db59476af90f212abac1","slug":"theft-ac-found-at-cms-awas-hardoi-news-knp6932696167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से गायब एसी, सीएमएस के आवास में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से गायब एसी, सीएमएस के आवास में मिलीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला महिला अस्पताल से एक सप्ताह पूर्व चोरी हुए चार एसी में से दो एसी रविवार देर शाम गौराडांडा स्थित मेडिकल कॉलेज में सीएमएस के आवास में मिले। मामले में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने बिना लिखापढ़ी एसी ले जाने पर सीएमएस को नोटिस जारी करने की बात कही है। वहीं सीएमएस ने आरोप को गलत बताया है।
19 अप्रैल को महिला अस्पताल में नसबंदी के ओटी कक्ष, मेडिसिन स्टोर और अन्य जगहों से चार एसी गायब हो गए थे। अस्पताल से एसी गायब होने का मामला सुर्खियों में आने पर जिम्मेदारों की नींद खुली तो पुलिस को चोरी होने की सूचना दी। पुलिस एसी की बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। रविवार देर शाम अस्पताल के दो एसी महिला अस्पताल की सीएमएस के आवास में मिले। इस पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसी अस्पताल भेज दिए हैं। जबकि दो ऐसी आवास के पास ही गोदाम में रखे होने की बात कही जा रही है।
नोटिस जारी करेंगी
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि सीएमएस से पूछताछ में ये बात सामने आई है कि उन्होंने एसी खुलवाकर अपने आवास में शिफ्ट कराईं थीं। अस्पताल की किसी भी चीज को बिना लिखापढ़ी के इधर-उधर नहीं भेजना है। इस संबंध में सीएमएस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
आरोप निराधार
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी ने कहा कि आवास में लगा एसी वहीं का है। उन्होंने अस्पताल से ऐसी नहीं निकलवाए, आवास का एसी भी खराब था। जिसे वापस किया है। आरोप निराधार हैं।