{"_id":"73ce50ebac67a3175de61efc38573935","slug":"the-young-man-sleeping-on-the-farm-cut-gandhase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सो रहे युवक को गंड़ासे से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सो रहे युवक को गंड़ासे से काट डाला
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में खड़ी आलू की फसल की रखवाली करने के दौरान
विज्ञापन
युवक की गड़ासे र्व इंट पत्थर से हत्या कर दी गई। सुबह जब युवक घर नहीं आया
तो उसके परिजन खेत पर पहुंचे। जहां उसका शव लहूलुहान हालत में देखकर
कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।
कोतवाल परशुराम कुशवाहा ने बताया कि पिता की तहरीर पर पड़ोसी गांव के चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौल मजरा बम्हरौली निवासी छोटे लाल तिवारी का पुत्र विजय प्रकाश तिवारी (21) खेतीबाड़ी करते थे।
बुधवार की शाम वह गांव से कुछ दूर स्थित अपने खेत में आलू की फसल की जंगली सुअरों से रखवाली के लिए गया था और रात में वहीं सो गया। रात में हमलावरों ने उस पर गड़ासे व ईंट पत्थर से हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। विजय सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन खेत पर आये जहां शव देखकर कोहराम मच गया।
परिजनों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक परशुराम कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेजा। जानकारी होने पर सीओ हरपालपुर ने मौका मुआयना किया। इस दौरान घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से छानबीन की गई।
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी गांव गुटैया मजरा शहाबुद्दीनपुर निवासी अनंतराम, रक्षपाल, रामविलास, सुशील के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट में घटना का कारण मारपीट की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। परिजनों ने बताया विजय की अभी शादी नहीं हुई थी।
उधर, पुलिस को छानबीन में घटना के पीछे कोई प्रमुख वजह नहीं पता चली, पर दबी जुबां से लोग मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या क रने का कारण भी बता रहे हैं। वहीं एक साल पुरानी मारपीट की मामूली रंजिश के चलते हत्या का कारण किसी के गले नहीं उतर रहा।
पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने काफी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया। कोतवाल ने कहा कि घटना की जांच हर बिंदु पर की जा रही है।