फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man's body was found hanging from a tree in the garden

बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Tue, 26 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a tree in the garden
फांसी - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के गांव बंटाहना में सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन

गांव बंटाहना निवासी राधे (35) पुत्र मोतीलाल का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से लटका मिला।

उधर से निकल रहे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, मृतक के बहनोई ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि राधे टेंट हाउस का कार्य करता था और पड़ोस के गांव के ही कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। इससे उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। उधर, थाने में तैनात दरोगा अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed