फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man injured in the accident died during treatment in the trauma center

Hardoi News: दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत

Tue, 22 Jul 2025 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 22 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
The young man injured in the accident died during treatment in the trauma center
शाहाबाद। बीती 16 जुलाई को सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के दरियापुर बलभद्र निवासी बालकराम खेती करते थे। बीती 16 जुलाई को वह बाइक से अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ शाहाबाद गए थे। शाम को वापस गांव जा रहे थे। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सफीपुर के पास दूसरी बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में घायल दंपती को सीएचसी ले जाया गया था।

हालत में सुधार न होने पर बालकराम को लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहीं, मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। शाहबाद कोतवाल उमेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र कुलदीप ने घटना के अगले दिन बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर तहरीर दी थी। इस पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed