फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The young man committed suicide by hanging himself with a towel

Hardoi News: गमछे से फंदा लगाकर युवक ने की खुदकुशी

Tue, 09 Sep 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself with a towel
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के मेड़ौआ गांव में सोमवार रात युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का कहना है कि बेटे का इलाज कराने में हुए खर्च के कारण कर्जा हो गया था। इससे वह परेशान था।
विज्ञापन

मेड़ौआ निवासी कमलेश (44) खेती करते थे। सोमवार देर रात उन्होंने मकान के अंदर बने कमरे में गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने शव फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक कमलेश का पुत्र कुछ माह पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसके इलाज में काफी रुपया खर्च हुआ था। इसकी वजह से कमलेश पर कर्जा हो गया था। इस कारण वह परेशान रहता था। मृतक के परिवार में पत्नी इंदिरा, पांच पुत्रियां और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनोें ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed