{"_id":"68dac10f859a5df5e0027a3a","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-hardoi-news-c-213-1-hra1006-138175-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदा लगा कर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदा लगा कर युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन
पाली। ग्राम तेरा में सोमवार की दोपहर एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। परिजन शव देख कर बिलख पड़े। परिजन मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी हरिशरण (28) खेती करते थे। उनका खेत गांव से कुछ दूरी पर है। उनकी पत्नी बबली गर्भवती हैं। कुछ ही दिनों में प्रसव होने वाला है। बबली के मुताबिक, हरिशरण सोमवार दोपहर 12 बजे खेत से लकड़ी लाने की बात कह कर घर से निकले थे। दोपहर तीन बजे तक वह वापस नहीं आए।
उनकी आसपास तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। फिर खुद बबली अपने खेत की ओर गईं। दोपहर तीन बजे उन्होंने खेत में खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से हरिशरण का लटकता शव देखा। पुलिस को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।