फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The world's greatest living man '

‘मानव संसार का सबसे श्रेष्ठ जीव’

Fri, 09 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई Updated Fri, 09 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
" The world's greatest living man '

वंशीनगर स्थित बाबा नागेश्वरनाथ मंदिर परिसर में

विज्ञापन
आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पंडित अशोक शास्त्री द्वारा वैदिक रीति नीति के अनुसार और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अशोक बाजपेयी के हाथों से पूजन हवन कराकर किया गया।

इसके बाद आचार्य विमलेश द्वारा कथा वर्णन करते हुए कई प्रसंग सुनाए गए तथा संगीत के साज पर भजन आदि प्रस्तुत किए गए। आचार्य ने कहा कि संसार के सभी जीवों में मानव श्रेष्ठ है, क्योंकि मानव को भगवत भजन करने एवं भगवत कृपा प्राप्त करने का अवसर मिला है।

मानव जीवन को सफ ल बनाने को सभी को भगवत भजन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि इस नश्वर संसार में अगर कोई सत्य है तो है सिर्फ भगवान का स्वरूप। भगवान की भक्ति से मिलना वाला आनंद ही सच्चा आनंद है। नश्वर चीजों में खोजने वाला आनंद वास्तविक आनंद नहीं होता है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed