{"_id":"f1aab3b32cef4b80df1893d67373d1af","slug":"the-workers-demanded-the-status-rajyakarmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों ने मांगा राज्यकर्मी का दर्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 11 Feb 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। संघ के
पदाधिकारियों ने कार्यकत्रियों को राज्य कर्मियों का दर्जा देने की मांग
करते हुए मांगों के निस्तारण को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर
मजिस्ट्रेट को दिया।
कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने और राज्य कर्मियों की भांति अन्य सुविधाएं देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित हुए धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हितों की बात उठाई।
कहा कि कार्यकत्रियों से कई प्रकार के कार्य लिए जाते हैं, पर उनके हितों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कहा कि कार्यकत्रियों की समस्याओं के निस्तारण को हर स्तर से आंदोलन किया जाएगा। संघ के पदाधिकारियों ने 10 सूत्रीय एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को देकर कार्रवाई की मांग की।