फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The woman lives with fire

युवती ने आग लगाकर दी जान

Fri, 01 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 01 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
The woman lives with fire
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में युवती ने घर में खुद को आग लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के जमुखिया निवासी लाल्ता प्रसाद की पुत्री रामकांती (19) ने बुधवार की देर शाम घर के अंदर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। आनन फानन में उसे स्वास्थ्य केंद्र कोथावंा ले जाया गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में बुधवार की देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतका के पिता ने बताया कि रामकांती कुछ माह पहले अपने भाई बबलू और दीपू के पास बल्लभगढ़ (हरियाणा) गई थी। वहां से वह दीपावली पर दीपू के साथ घर आई थी। घर आने के बाद वह मोबाइल फोन से बल्लभगढ़ में किसी से बात करती थी और लगातार वहां जाने की जिद कर रही थी। बुधवार को दीपू बल्लभ गढ़ जाने के लिए निकला था। वह तालाब में जाल डालने चले गए थे। रामकांती ने घर पर अकेली थी। बल्लभगढ़ न जाने से क्षुब्ध होकर उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। बताया कि उसकी पत्नी की 15 साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed