{"_id":"df63be857da0fff254aad18c5c20cf5b","slug":"the-woman-gave-birth-to-three-daughters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। सीएचसी पर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों का जन्म दिया।
विज्ञापन
जच्चा- बच्चा को देखने वालों का देर तक तांता लगा रहा। सीएचसी अधीक्षक डा.
जितेंद्र श्रीवास्तव के अनुसार सभी बच्चे व मां स्वस्थ हैं।
सीएचसी पर भर्ती कराई गई पंडरवा गांव की खुशनुमा पत्नी अकमल ने दोपहर में एक साथ तीन बच्चों का जन्म दिया।
डिलीवरी कराने वाली डा. सबा खातून ने बताया कि यह सामान्य प्रसव था। तीनों लड़कियां हैं। एक का वजन 1.9 किग्रा, दूसरे का 1.7 किग्रा व तीसरे का 1.6 किग्रा है। एक साथ तीन-तीन बच्चों को जन्म देने वाली मां को देखेन के लिए सीएचसी परिसर लोगों की भीड़ से भर गया। वार्ड में देर तक देखने वालों का तांता लगा रहा। बच्चों की मां खुशनुमा भी इस पर प्रसन्न हैं। उसके अनुसार बेटियां अल्लाह की रहमत हैं। एक साथ तीन-तीन बेटियाें का जन्म वह खुद पर अल्लाह की खास रहमत मानती है।