फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The wall on the bridge to stop the vehicle smashed

वाहन रोकने के लिए पुल पर बनी दीवार तोड़ी

Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 27 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
The wall on the bridge to stop the vehicle smashed

हरपालपुर (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित बरौलिया गांव के निकट गर्रा नदी के पुल की मरम्मत के दौरान वाहनों को रोकने के लिए बनाई गई अस्थाई दीवार लोगों ने शुक्रवार की रात गिरा दी। इस दीवार का मलबा भी नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


हाईवे स्थित गर्रा नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने दो माह के लिए पुल पर वाहनों का आवागमन रोकने के लिए अस्थाई दीवार बना दी थी। इसके चलते इस रूट का ट्रैफिक सांडी-हरदोई रूट पर डायवर्ट कर दिया गया था, लेकिन इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ने से आए दिन जाम लगने लगा। जिससे वाहन चालक  भी परेशान हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने गर्रा पुल पर बनी अस्थाई दीवार को गिरा दिया और उसका मलबा नदी में फेंक दिया। सुबह जब पुल पर वाहनोें का आवागमन कर्मचारियोें ने देखा तो जानकारी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते हैं कि पुल की मरम्मत में क्षतिग्रस्त हिस्से का लिंटर पड़ गया था, लेकिन इस रूट पर आवागमन रोकने की अनुमति 20 मार्च तक की थी। इस संबंध में एसडीएम पीपी तिवारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed