फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The villagers encompass Ahiri

अहिरी के ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 04 Aug 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Tue, 04 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The villagers encompass Ahiri

ओलावृष्टि से नष्ट गेहूं की फसल का मुआवजा दिलाने की

विज्ञापन
मांग को लेकर अहिरोरी विकास खंड के ग्राम अहिरी के ग्रामीणों ने ग्राम अधिकार समिति के बैनर तले सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुआवजा शीघ्र से शीघ्र दिलाने की मांग की।

कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान ग्राम अधिकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि किसान इस बार दो वक्त की रोटी को तरस रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सूखे की मार ने उनको आर्थिक रूप से पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया। इससे भी किसान उबर नहीं पाया था कि ओलावृष्टि ने भी किसानों की फसलों को पूरी तरह से चौपट कर दिया।

कहा कि शासन ने यदि किसानों के दर्द को समझने के लिए मुआवजा वितरित भी किया तो वह प्रशासन किसानों तक पहुंचा ही नहीं पा रहा और जिला प्रशासन तक ही मुआवजा सीमित होकर रह गया। इससे किसान अपने आपको बिल्कुल असहाय समझने लगा है।

कहा कि आर्थिक तंगी में छोटे किसान या तो फसल कर ही नहीं पा रहे और यदि कर रहे तो वह भी महाजनों से उधार लेकर करने को मजबूर हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम अहिरी की दशा बहुत दयनीय है। यहां के किसानों को बिल्कुल ही मुआवजा नहीं दिया गया है। उनको तत्काल दिलाया जाए।

इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी भी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सत्य प्रकाश, देवेंद्र, अमन, रामरतन पाल, रवि कुमार, महिपाल, फूलचंद्र, राजकुमार वर्मा, विमल वर्मा, मोहित, लालता, असेसर, रामनारायन, अनूप मिश्रा, सुभाष, अनंतराम और बाबूराम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed