फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The truck crushed a bicycle mechanic , death

ट्रक ने साइकिल मिस्त्री को कुचला, मौत

Fri, 11 Dec 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई Updated Fri, 11 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

माधौगंज। थाना क्षेत्र में बिल्हौर-कटरा मार्ग पर साइकिल का पंचर बना रहे साइकिल मिस्त्री को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पास खड़े दो युवक घटना में बाल-बाल बचे। ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रुकनापुर निवासी बशीर अहमद (50) पुत्र खुदा बक्श बिल्हौर कटरा मार्ग पर गांव की मोड़ पर साइकिल की दुकान रखे है। जहां पर साइकिल की मरम्मत का कार्य करते थे। गुरुवार को वह सड़क किनारे एक साइकिल का पंचर बना रहे थे। इसी बीच मल्लावां की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया।
विज्ञापन


 वहां पर साइकिल बनावा रहे अजय व दीपक ट्रक को अपनी ओर आता देख कूद कर भागे इससे वह चुटहिल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed