{"_id":"23566e7b9d2591ca41e0acf48d4ddcf9","slug":"the-team-of-doctors-arrived-brsoiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसोइया पहुंची डाक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसोइया पहुंची डाक्टरों की टीम
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावन ब्लाक के बरसोइया गांव में बुधवार को जिला और सीएचसी की संयुक्त
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम पहुंची और बुखार के मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवा का
वितरण किया। इस संबंध में बुधवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित
की थी।
बताते चलें कि बरसोइया गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। इससे दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। इस संबंध में सात
अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने खबर का प्रकाशन किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग चेता। बुधवार को जिला अस्पताल और सीएचसी की संयुक्त टीम गांव पहुंची। यहां बीमार लोगों का इलाज कर दवा भी बांटी। टीम प्रभारी डा. विनीत तिवारी एवं डा. पराग कुमार ने बताया कि 156 मरीजों को दवाएं दी गईं तथा 8 मरीजों की मलेरिया बुखार की आशंका में ब्लड की स्लाइड
बनाई गई,1245 क्लोरीन टेबलेट वितरित किए तथा गांव की नालियों में मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
इधर, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सीएमओ डा. राम गोपाल को गांव जाकर जायजा लेने के निर्देश दिए। मंत्री ने संक्रामक रोगों को रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के साथ रोगियों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने को कहा।
आगाह किया इस ओर लापरवाही की शिकायतें मिली तो कार्रवाई होगी। टीम में अभिषेक सिंह, उदय भान जायसवाल, धीरेंद्र सिंह चौहान, नकुल सिंह आदि मौजूद रहे। टीम ने ग्रामीणोें से साफ सफाई रखने की अपील करते हुए विभागीय स्तर पर गंदगी
वाले स्थानोें पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। डा. विनीत तिवारी ने ग्रामीणों से कहा कि कहीं भी पानी का जमाव न होने दें तथा सोते समय शरीर का ढंकें एवं मच्छरदानी का प्रयोग करे ।