फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sweepers who went on strike returned to work in the afternoon

हड़ताल पर गए सफाईकर्मी दोपहर से काम पर लौटे

Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The sweepers who went on strike returned to work in the afternoon
फोटो-17- सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों से वार्ता करते एसडीएम सौरभ दुबे व ईओ संजय कुमार। संवाद - फोटो : HARDOI
शाहाबाद। नगर पालिका परिसर में बुधवार सुबह शुरू हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल एसडीएम सौरभ दुबे के हस्तक्षेप के बाद दोपहर को समाप्त हो गई। पालिका पहुंचकर एसडीएम सौरभ दुबे ने ईओ संजय कुमार की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी संघ से पदाधिकारियों से वार्ता कर अधिकांश मांगें मानने की बात कही।
विज्ञापन

लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज सफाईकर्मी बुधवार को हड़ताल पर चले गए। कर्मी सुबह काम पर नहीं पहुंचे तो पालिका के अधिकारियों ने इसकी जानकारी एसडीएम व ईओ को दी। मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम सौरभ दुबे व ईओ संजय कुमार ने उप्र सफाई मजदूर संघ के जिला महामंत्री कन्हैयालाल व सफाई कर्मचारी संघ के
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष राजेंद्र वाल्मीकि को पालिका कार्यालय बुलाकर वार्ता की। कर्मियों ने मांगें न माने जाने तक हड़ताल जारी रखे जाने की बात कही। ईओ संजय कुमार ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों का एसीपी एरियर दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविदाकर्मियों का ईपीएफ भी भेजा जा चुका है। ईओ ने बताया कि जुलाई 2021 तक का महंगाई का एरियर भी भेजा जा चुका है। बताया कि जल्द ही सभी सफाई कर्मचारियों को शीत कालीन वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी। एसडीएम ने बताया कि कर्मियों की अधिकांश मांगे मान ली गई हैं, शेष पर भी जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed