{"_id":"f51b389b9567851545464b2c5df95e31","slug":"the-sun-grew-cold-from-peekaboo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की लुका छिपी से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की लुका छिपी से ठंड बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
तीन दिन से मौसम के तेवरों के कारण कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है। रविवार को सूर्यदेव निकले लेकिन बादलों के साथ लुका छिपी चलते रहने से वातावरण में गलन और बढ़ गई। लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव आदि का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड बढ़ने के कारण लोगोें की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा है तथा शाम होते ही लोग घरों में दुबकने लगे हैं। शीत लहर के चलते लोगों की सुबह और शाम की वॉक पर ब्रेक लगने लगा है। सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों के सामने है जिन्हें इस सर्दी में भी काम से राहत नहीं मिल पा रही है। रविवार को तापमान का अधिकतम स्तर 18.0 व न्यूनतम स्तर 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
घने कोहरे से यातायात पर असर
लगातार कोहरा पड़ने यातायात पर असर पड़ रहा है। लोगों का माल समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। शाम होते ही बढ़ने वाली गलन एवं कोहरे के कारण स्याह सर्द हो चुकी रातों एवं कोहरे के आगोश में रहने वाली सुबह से यातायात सिसकने लगा है। उधर शहर से लेकर गांवों तक अलाव न जलने से लोगों को दिक्कतें हो रही है। खास तौर से राहगीर एवं श्रमिक अलाव न होने परेशान हो रहे हैं।