{"_id":"bd4a6d1d75a3b43dd4fbd207933472ea","slug":"the-stylus-102-reward-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 प्रतिभावानों काो लेखनी का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 प्रतिभावानों काो लेखनी का इनाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में बीते साल नवंबर
विज्ञापन
में हुए डेंटल कैंप ने जहां प्रदेश के अन्य जिलों को पीछे छोड़ एक रिकार्ड
कायम किया, वहीं कैंप में हुई लेख प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों की
लेखनी ने भी चमत्कार करने में कोई कोर कसर नहीं रखी।
जिले के 102 प्रतिभाव छात्र छात्राओं की लेखनी ने प्रदेश स्तर पर आयोजकों को प्रभावित किया है। जूनियर व सीनियर स्तर पर जिले के इन्हीं 102 छात्र-छात्राओं के बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें चयनित किया गया है। जिन्हें पुरस्कृत करने का क्रम अमर उजाला द्वारा मंगलवार से शुरू कर दिया गया।
ज्ञात हो कि कैंप जिले में 21 नवंबर से नौ दिसंबर के मध्य जिले के 21 स्कूलों में आयोजित कराए गए। जिसमें 12 हजार से अधिक बच्चों के चिकित्सक अनुराग सिंह, रविदत्त मिश्रा, अनुराग गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव द्वारा दंत परीक्षण किए गए थे।
स्कूलों में बच्चोें के दांतों की जांच करने के बाद बच्चों की निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी। जिसमें बच्चोें से दांतों की सुरक्षा करने संबंधी विषय पर दस लाइन लिखवाई गईं थी। नौ दिसंबर को मेगा कैंप के बाद संकलित की गई प्रतियां जांच को मुख्यालय स्तर पर भेजी गई।
जहां प्रदेश भर में जहां जहां कैंप आयोजित हुए, वहीं एक साथ लेखों की प्रतियों की जांच हुई जिसमें गठित समिति द्वारा जिले के स्कूलों के जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 102 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट लेखन को पुरस्कृत करने को चयन किया गया है। इनमें शहर स्तर पर भी दो बच्चों का चयन किया गया है।
जिसकी सूची जिले को मुहैया करा दी गई है, जिसको लेकर विजेताओं को पुरस्कृत करने का क्रम भी मंगलवार से शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को राम जूनियर हाईस्कूल में विजेता रहे अभय प्रताप सिंह, आर्यन गुप्ता व हर्षित गुप्ता को डा. अनुराग सिंह ने वहां पहुंच पुरस्कृत किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य रामेंद्र लाल श्रीवास्तव, रामदत्त पांडे, राजेंद्र वर्मा, प्रेम नारायन यादव मौजूद थे। तारा एकेडमी में जूनियर में आयुष, सान्या एवं मुस्कान को प्रधानाचार्या पूनम सक्सेना की मौजूदगी एवं बाल विहार में प्रगति, रिषीता एवं भावना को प्रधानाचार्या कल्पना मिश्रा की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया।
ज्ञान स्थली एकेडमी में जूनियर में युवराज सिंह, अरशद सिद्दीकी, पीयूष अवस्थी एवं सीनियर में गौरव सिंह, गोविंद पांडे व शिवम कश्यप को प्रधानाचार्य मुकुल सिन्हा व विवेक कुमार की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया। किंगशन वेलफेयर इंग्लिश स्कूल में मो. कामिल, राशी सिंह व ओजस्वी गुप्ता को पुरस्कृत कि या गया।
प्रधानाचार्य गणेश चंद्र मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्रा, रईस अहमद मौजूद थे। विद्या देवी जूनियर हाईस्कूल में कीर्ति सिंह, हर्ष गुप्ता व कमल किशोर कश्यप को प्रधानाचार्या विभा मिश्रा, अवनीश मिश्रा व इमरान की मौजूदगी में पुरस्क ार दिया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर में जूनियर में अचल कुमार, सौम्या दीक्षित, ललित मोहन सिंह एवं सीनियर में शिवा जी सिंह, अचिन्तय अग्निहोत्री व पुनीत सिंह को प्रधानाचार्य अंबा लाल वर्मा व विनोद श्रीवास्तव की मौजूदगी में पुरस्कृत किया गया। जल्द ही अन्य विजेता बच्चों को अमर उजाला द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।