फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The SP delegation consoled the family of the deceased e-rickshaw driver

Hardoi News: सपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक ई-रिक्शा चालक के परिजनों को ढांढस बंधाया

Wed, 10 Sep 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The SP delegation consoled the family of the deceased e-rickshaw driver
हरदोई। समाजवादी पार्टी का 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बुधवार को राधा नगर स्थित मृतक ई-रिक्शा चालक के घर पहुंच कर परिजनसें को ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रायबरेली के हरचंदपुर से विधायक सहित पूर्व एमएलसी और पूर्व सांसदों के साथ मृतक के घर जाकर पुलिस अधीक्षक से मामले का सीसी टीवी फुटेज परिजनों को दिखाने के लिए कहा। साथ ही हत्या का आरोप लगाते खुलासे की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शराफत अली के नेतृत्व में हरचंदपुर विधायक राहुल लोधी, पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक अनिल वर्मा समेत 16 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल शहर के राधा नगर स्थित अहिबरन यादव के घर पहुंचा।
विज्ञापन

उनके पुत्र अंशुल यादव की बीती 31 अगस्त को हुई मृत्यु पर शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों को सांत्वना दी। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि परिजनों ने अंशुल की हत्या की बात कही है। मंडल सदस्यों ने कहा कि जब पीड़ित नाम बता रहा तो पुलिस आरोपियों को क्यों बचा रही है। विधायक और पूर्व एमएलसी ने पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले के खुलासे की मांग की। साथ ही फुटेज मृतक के परिवारों को दिखाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed