फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The son of former grampradhan himself shot dead

पूर्व प्रधान के पुत्र ने खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The son of former grampradhan himself shot dead
पूर्व प्रधान के पुत्र ने लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। परिजन उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। घटना की वजहा प्रधानी के चुनाव को लेकर पिता-पुत्र में हुई कहासुनी बताई जाती है।
विज्ञापन

 
लूमामऊ निवासी पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह का पुत्र पंकज सिंह (35) गुरुवार को किसी काम से संडीला आया था। शाम को गांव जाते समय रास्ते में वह पालेसर मशीन के पास आयोजित नववर्ष समारोह में काफी देर तक रुका। पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह ने बेटे को बुलाने के  लिए कुछ लोगों को भेजा, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। रात करीब नौ बजे पूर्व प्रधान कार लेकर समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन


लौटते समय रास्ते में प्रधानी के चुनाव को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। आक्रोशित पंकज ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर  सिर में गोली मार ली।  लहुलुहान बेटे को लेकर पूर्व प्रधान तत्काल सीएचसी पहुंचे। यहां हालत गंभीर देख  डाक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed