{"_id":"fa82aa0d9bb7bfc423d536f78d9c6f3a","slug":"the-server-is-down-affected-by-the-ticket-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन होने से टिकट वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन होने से टिकट वितरण प्रभावित
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सर्वर डाउन होने से रेलवे स्टेशन पर टिकट वितरण प्रभावित रहा। बसों का बढ़ते किराए के कारण अब लोग ट्रेनों से अधिक सफर करने लगे हैं। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दो काउंटर हैं, इसी प्रकार आरक्षण काउंटर भी मात्र एक है। भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन
बुधवार को सर्वर डाउन होने से अनारक्षित टिकट बनने में समय लग गया। ऐसे में लोगों की लंबी लाइन लग गई। स्टेशन अधीक्षक राम रतन ने बताया कि सर्वर डाउन हो गया था उसे बाद में सही कर लिया गया।
विज्ञापन
तीन घंटे बाद आई त्रिवेणी एक्सप्रेस
हरदोई। कोहरे के चलते ट्रेनें लगातार देरी से चल रही हैं। बुधवार को 14369 त्रिवेणी एक्सप्रेस तीन घंटे, अप रूट की गाड़ी संख्या 3049 डुप्लिकेट एक घंटे, 3005 पंजाब मेल दो घंटे तथा 3307 किसान एक्सप्रेस दो घंटे देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची। जबकि डाउन रूट की ट्रेन संख्या 4236 बनारस बरेली एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही।
विज्ञापन