फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The second form of goddess worship celibate , temples and houses Jagrata

देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा, मंदिरों व घरों में जगराता

Wed, 14 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 14 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The second form of goddess worship celibate , temples and houses Jagrata
नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में भी माता के नाम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
दूसरे दिन बुधवार को ब्रह्मचारिणी मां के जयकारों से मंदिर गूंजते रहे। घरों और मंदिरों में मैया को समर्पित जगराते भी हुए। श्रवण देवी मंदिर, तुंरतनाथ मंदिर, बाबा सिद्धनाथ मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, फूलमती मंदिर आदि में मां के पूजन को लेकर दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मां के दर्शन व

पूजन को श्रद्धालुओं को लाइनें लगानी पड़ गई। ब्रह्मचारिणी देवी के बारे में बताया गया कि देवी का यह स्वरूप पूर्व ज्योतिर्मय एवं अत्यंत सुंदर है। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएं हाथ में कमंडल रहता है। इनकी उपासना से श्रद्धालुओं के अंदर सहनशीलता, तप, त्याग, सदाचार एवं संयम की वृद्धि होती है। इसी क्रम में पंजाबी कालोनी में सजाए गए मां के दरबार में भी

भक्तों का आनाजाना और दर्शन करने का क्र म जारी है। इधर, नवदुर्गा समिति की ओर से शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में प्रथम दुर्गा पूजन महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। श्री गणेश व राधा कृष्ण की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। प्रसाद वितरण निर्मल गुप्ता ने किया। इस मौके पर अमित कुमार शुक्ला, अजीत शुक्ला, कौशल सिंह,

रमेश प्रजापति, उदय राज सिंह, लल्ला राजपूत आदि मौजूद रहे। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के गायत्री प्रज्ञा पीठ पर 24 हजार मंत्रों की साधना जारी है। साधकोें ने बुधवार को भी जाप किया। नगर के इच्छापूर्णी मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं ने देवी जी के जयकारे लगाते हुए भक्ति गीत गाए और पूजन किया। मंगलवार की रात मीरसराए में सारी रात दुर्गा जी का

जागरण हुआ, जिसमें अरोड़ा म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने देवी का गुणगान किया। इसी तरह नगर के भूरेश्वर महादेव मंदिर पर भी श्रद्धालुओें का तांता लगा हुआ है। बुधवार को मंदिरों पर देवी के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed