{"_id":"a583740dce4455461408a4e3a99c9fdb","slug":"the-second-day-of-the-villagers-continued-picketing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्र होने के बाद भी लोहिया आवास दिलाने एवं प्रधान व
विज्ञापन
उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग न पूरी होने के खफा टड़ियावां के ग्राम
गढ़ी के ग्रामीणों सोमवार से कलक्ट्रेट परिसर में शुरू हुआ धरना प्रदर्शन
दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए गढ़ी के ग्रामीणों में शामिल उमेश कुमार व छविनाथ आदि ने बताया कि जनवरी में लोहिया आवास दिलाने एवं गांव के प्रधान व उनके साथियाें के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था।
जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था, पर दो माह का समय बीतने के बाद भी अब तक न तो आवास ही मिल सके और न ही नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तार कर कार्रवाई ही की जा सकी। इससे गांव में खुलेआम अभियुक्त ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देते घूम रहे हैं।
ग्रामीणों ने विवश होकर एक बार फिर से बेमियादी धरना प्रदर्शन सोमवार से शुरू कर दिया गया है। धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा और यह तब तक जारी रहेगा, जब तक ग्रामीणों को न्याय नहीं मिल जाता। इस मौके पर रामहेत, सालिकराम, रामचरन, रामगोपाल, सुनीता, नंदलाल, लालाराम और राममित्र आदि मौजूद थे।