{"_id":"621e4eb56874a079c01d629f","slug":"the-rural-areas-also-resonated-with-har-har-bomb-bomb-hardoi-news-knp6832725144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्र भी हर-हर, बम-बम से गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्र भी हर-हर, बम-बम से गूंजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। महाशिवरात्रि पर्व पर ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं थी। इस दौरान शिवालय बम-बम, हर-हर के उद्घोष से गूंजते रहे।
सवायजपुर, हरपालपुर, सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, संडीला, बेंहदर, पाली, पिहानी, बेहटागोकुल, माधौगंज आदि क्षेत्रों के मंदिरों में भक्तों की भीड़ भोले पर जल चढ़ाने के देर शाम तक जुटी रही।
इस दौरान शिव दर्शन एवं पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों ने भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख और समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में पहुंच भोले का किया अभिषेक
सवायजपुर/मल्लावां/पाली। बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर बिबियापुर में भक्तों की बड़ी भीड़ रही। यहां सुबह से लेकर शाम तक मेले जैसा माहौल रहा। भूतनाथ मंदिर, पंतवारी मंदिर, काली मंदिर, तुरंत नाथ मंदिर, शिवाला आदि में सुबह से लेकर देर शाम तक श्रद्धालु कतार में नजर आते रहे।
विज्ञापन
मल्लावां में कांवरियों द्वारा गंगा जल लाकर भोर से ही बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर जाकर चढ़ाया। सुबह से हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्त मंदिर पहुंचे। मंदिर में लाइन से भक्तों ने मंदिर में प्रवेश किया और फिर किसी ने गंगा जल, बेलपत्र, बेर, जौ, गन्ना, शहद, फूल, धतूरा से पूजन किया।
जंगली शिवमंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
बेहंदर/पिहानी। जंगली शिव मंदिर सहित क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर पूजा अर्चना की।
पिहानी के भुरेश्वर महादेव मंदिर, इच्छापूर्णी मंदिर, मंशानाथ मंदिर, आनंदेश्वर मंदिर, बस स्टैंड, बड़ा चौराहा तथा मिश्राना स्थित मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजन किया गया। मोहल्ला भाटनटोला स्थित माता भगवती देवी ट्रस्ट पर विशेष पूजन व हवन का आयोजन किया गया।
प्रियंक दीक्षित, राम लखन सविता, विपुल मिश्रा व अरविंद राठौर आदि उपस्थित रहे।
सुबह से देर शाम तक लगा रहा तांता
संडीला/बिलग्राम। शीतला माता मंदिर स्थित शिव मंदिर, रेलवे क्रासिंग के पास शिव मंदिर, उन्नाव रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर, रेलवे के मालगोदाम के पास शिव मंदिर, मुरारेश्वर शिव मंदिर, बेगमगंज स्थित शिव मंदिर आदि मंदिरों में भीड़ रही।
बेगमगंज पंचायत घर के सामने पंडित रमाकांत ने जलाभिषेक कराने के बाद हवन पूजन कराया और प्रसाद वितरण के बाद भंडारा हुआ। बिलग्राम के बाबा मंशा नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ऩे पूजा अर्चना की। देर शाम तक श्रद्धालुओं कस मंदिर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
भक्तों में भोले के पूजन का रहा उत्साह
बेहटागोकुल/बावन। ग्राम सकाहा स्थित शिव संकट हरण मंदिर में भारी भीड़ रही। भक्तों ने बडे़ उत्साह से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए।
बावन में प्राचीन मंदिरों के साथ भक्तों ने शिवालयों में पहुंच कर शिव की पूजा अर्चना की। बाबा आदिनाथ देव मंदिर, बाबा तुंरतनाथ मंदिर, मुड़ियाशिव मंदिर, दुलारपुर के शिव मंशानाथ मंदिर सहित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
भक्तों का लगा रहा तांता
हरपालपुर/सांडी/माधौगंज। सतौथा ग्राम स्थित बाबा बंकेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में इलाके के मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। सांडी के मंगला देवी मंदिर सहित कस्बा एवं आस पास क्षेत्रों के मंदिरों में भोले की पूजा अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
माधौगंज में बूढे़ बाबा मंदिर, मंथानाथ मंदिर, तिकोनिया पार्क स्थित मंदिर सहित क्षेत्र के कुरसठ आदि व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवालयों में भक्तों ने शिव का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया।